फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: शाहरुख की पत्नी गौरी ने बताया घर की कौन सी जगह सबसे पसंदीदा? हाल ही में छोड़ा है बंगला मन्नत

Wed, 05 Mar 2025 12:35 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शाहरुख खान अपने पूरे परिवार से साथ मुंबई स्थिति बंगले मन्नत को छोड़ कहीं और शिफ्ट हुए। उनके इस बंगले में पुनर्निमाण का काम हो रहा है। अपने इस घर के बारे में शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने बात की।
 
विज्ञापन
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : x@@SRKUniverse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में स्थित पाली हिल की एक बिल्डिंग पूजा कासा में शिफ्ट हुए हैं। दरअसल, उनके बंगले मन्नत में इन दिनों पुनर्निमाण का काम हो रहा है। इस घर से शाहरुख खान और उनकी पत्नी की कई प्यारी यादें जुड़ी हैं। यह उनके सपनों का घर है। हाल ही में गौरी खान ने एक इंटरव्यू में बताया कि मन्नत का कौन सा कोना, जगह उन्हें सबसे ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन


मन्नत के इस कोने में मिलता है सुकून 
एनडीटीवी को हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में गौरी खान बताती हैं कि उनका घर मन्नत उनके दिल के करीब है। लेकिन इस घर में पुलसाइड पर उन्हें सबसे ज्यादा सुकून मिलता है। गौरी जब भी तनाव में होती हैं तो पुलसाइड में जाकर ही बैठती हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Alia Bhatt-SRK: 'डियर जिंदगी' के बाद फिर से शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती हैं आलिया भट्ट? फैंस को है इंतजार

इंटीरियर डिजाइनर हैं गौरी 
मन्नत को डिजाइन करने में गौरी का बहुत बड़ा हाथ है। वह खुद एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। अपना ही नहीं कई सेलिब्रिटीज का घर गौरी खान डिजाइन कर चुकी हैं। अब वह कुछ दिनों के लिए मन्नत को छोड़कर पाली हिल में रहेंगी। जिस बिल्डिंग में शाहरुख और गौरी अब रहेंगे, उसे उन्होंने रेंट पर लिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: SRK-Ashutosh Gowariker: आशुतोष के बेटे की शादी में शामिल हुए शाहरुख, ब्लैक टक्सिडो में हैंडसम दिखे किंग खान

शाहरुख मन्नत की बालकनी से फैंस से मिलते हैं 

विज्ञापन

बंगला मन्नत शाहरुख खान के फैंस के लिए भी खास है। इस घर की बालकनी से ही वह अपने फैंस से मिलते थे। उनको अपनी झलक दिखाते थे। हर खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस उन्हें देखने मन्नत के बाहर आते हैं। अब शायद कुछ दिन यह सिलसिला ना चले। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें