फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखो इंडियन स्पाइडर मैन आ गया... अरे नहीं ये तो शाहरुख हैं!! ये वीडियो है प्रूफ

Fri, 07 Jul 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
शाहरुख खान सुपरहीरो पर एक फिल्म 'रा.वन' बना चुके हैं लेकिन लगता है उनपर इसका खुमार अभी भी चढ़ा हुआ है। तभी तो शाहरुख अब बसों में स्पाइडर मैन की तरह लटकते दिख रहे हैं।
विज्ञापन


डायरेक्टर इम्तियाज अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शाहरुख की एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में शाहरुख एक बस के अंदर स्पाइडर-मैन के स्टंट करते दिख रहे हैं। वो कह भी रहे हैं 'अगर मैं स्पाइडर मैन होता'। इस पर लिखा भी है 'जब हैरी मेट स्पाइडर-मैन'।
    Look who I found in the bus! A post shared by Imtiaz Ali (@imtiazaliofficial) on Jul 6, 2017 at 10:06am PDT

शाहरुख ने इसके अलावा अपनी एक तस्वीर भी ट्वीट की है। ये तस्वीर सलमान खान के साथ आनंद एल राय की फिल्म के सॉन्ग शूट के बाद की है।
  Hectic but fun song shoot. Back on floor on a rainy languid kind of day… pic.twitter.com/OsyI1aZvVj — Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 6, 2017


शाहरुख जल्द ही अनुष्का शर्मा के साथ इम्तिाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में दिखाई देंगे। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज होगी। शाहरुख और अनुष्का इसके प्रमोशन के लिए अलग-अलग तरीके ढूंढ कर ला रहे हैं। उन्होंने फिल्म का पहला गाना 'राधा' उस शहर में रिलीज किया जहां सबसे ज्यादा 'सेजल' नाम की लड़कियां थीं। वहीं फिल्म का दूसरा गाना 'बीच-बीच में' एक पब में रिलीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें