फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nayanthara: 'जवान' से नयनतारा का लुक जारी, हथियार उठाए एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

Mon, 17 Jul 2023 03:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' से नयनतारा का लुक साझा किया है। हाथों में हथियार उठाए एक्ट्रेस एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
नयनतारा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता शाहरुख खान फिल्म जवान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में इस फिल्म का प्रिव्यू जारी किया गया, जो खूब पसंद किया गया है। बता दें कि इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नयनतारा भी नजर आएंगी। फिल्म से उनका लुक भी आज सामने आ गया है। शाहरुख खान ने खुद सोशल मीडिया पर नयनतारा का लुक साझा किया है। इसमें एक्ट्रेस एक्शन मोड में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन


नजर आए आक्रामक तेवर
शाहरुख खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से नयनतारा के लुक का नया पोस्टर रिलीज किया है। इसमें एक्ट्रेस दमदार लुक में नजर आ रही हैं। नयनतारा हाथ में गन लिए फुल एक्शन अवतार में हैं। पोस्टर में उनके आक्रामक तेवर साफ नजर आ रहे हैं। पोस्टर के साथ शाहरुख खान ने लिखा है, 'वह तूफान से पहले आने वाली गड़गड़ाहट है! नयनतारा'।


पहली बार साथ नजर आएंगे शाहरुख-नयनतारा
फिल्म के पोस्टर पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। नेटिजन्स दिल खोलकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने जाएंगे।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप दोनों को पर्दे पर साथ देखने के लिए बेकरार हैं।' बता दें कि 'जवान' 2023 की बहु प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। बीते दिनों रिलीज हुए फिल्म के प्रिव्यू ने फैंस के बीच इस फिल्म के प्रति उत्सुकता और ज्यादा बढ़ा दी है। बता दें कि 'जवान' में शाहरुख पहली बार नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

Celina Jaitly: सेलिना जेटली को याद आए संघर्ष के दिन, कहा- कई बार तो कड़ी मेहनत के बाद भी नहीं मिलती थी फीस
विज्ञापन


ये सितारे भी आएंगे नजर
बता दें कि 'जवान' में नयनतारा और शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, विजय सेतुपति, योगी बाबू और रिद्धि डोगरा भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख खान कई अलग-अलग लुक में नजर आएंगे। शाहरुख ने फिल्म में बाल्ड लुक भी लिया है। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Salman Khan: किसी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे सलमान खान, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें