फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थ्रोबैक: थिएटर के दिनों में ऐसे दिखते थे 'किंग खान', देखें शाहरुख की आइकॉनिक तस्वीर

Sun, 13 Jun 2021 02:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के किंग खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इस बार उनकी एक पुरानी तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। यह एक थ्रोबैक तस्वीर है जिसमें शाहरुख काफी दुबले पतले से नजर आ रहे हैं। उन दिनों शाहरुख थिएटर में काम किया करते थे।
विज्ञापन
शाहरुख खान की अनदेखी तस्वीर - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान ने जब बॉलीवुड की तरफ रुख किया तब वह एक आउटसाइडर थे और आज उन्होंने खुद के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। पूरी दुनिया उन्हें किंग खान के नाम से जानती है। हालांकि यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपनी दाढ़ी के साथ एक तस्वीर साझा की थी जो जमकर वायरल हुई थी। साथ ही उनके काम पर वापसी करने की बात सुनकर तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। इसी बीच शाहरुख की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।

विज्ञापन


थिएटर के दिनों में ऐसे दिखते थे किंग खान
दरअसल, शाहरुख के एक फैन ने ट्विटर पर उनकी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। जिसे संजय रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और शाहरुख को टैग भी किया है। बता दें शाहरुख की यह आइकॉनिक तस्वीर पुराने दिनों की है जब वे थिएटर में काम किया करते थे। 

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की यह अनदेखी तस्वीर जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दुबले-पतले शाहरुख खान और संजय रॉय किसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर अपने साथियों के साथ नजर आ रहे है। बता दें संजय रॉय अब एक इवेंट्स मैनेजमेंट कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। सोशल मीडिया पर इस फोटो के आने के कुछ समय बाद संजय रॉय ने तस्वीर से जुड़ी पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा किया। संजय ने बताया कि यह तस्वीर उस समय की है जब वे डायरेक्टर बैरी जॉन के प्ले रफ क्रॉसिंग के लिए कोलकाता रवाना होने वाले थे। सालों पुरानी शाहरुख की यह तस्वीर शायद ही पहले किसी ने देखी हो। 
 
विज्ञापन

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें शाहरुख खान ने कुछ साल तक थिएटर में काम करने के बाद टीवी की ओर रुख किया था। उन्होंने 1989 में फौजी सीरियल से एक्टिंग डेब्यू किया। शाहरुख ने फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में कदम रखा। शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगे। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। इससे पहले वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें