शाहरुख खान ने जब बॉलीवुड की तरफ रुख किया तब वह एक आउटसाइडर थे और आज उन्होंने खुद के दम पर एक अलग पहचान बनाई है। पूरी दुनिया उन्हें किंग खान के नाम से जानती है। हालांकि यह मुकाम हासिल करने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया लेकिन उनकी मेहनत रंग लाई और आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। आज उन्हें देखकर लाखों लोग फिल्मों में हीरो बनने का सपना लेकर मुंबई आते हैं। 'रोमांस किंग' शाहरुख सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं और फैंस को खुद से जुड़ी अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में शाहरुख ने अपनी दाढ़ी के साथ एक तस्वीर साझा की थी जो जमकर वायरल हुई थी। साथ ही उनके काम पर वापसी करने की बात सुनकर तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। इसी बीच शाहरुख की एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही है।
थिएटर के दिनों में ऐसे दिखते थे किंग खान
दरअसल, शाहरुख के एक फैन ने ट्विटर पर उनकी एक अनदेखी तस्वीर साझा की है। जिसे संजय रॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है और शाहरुख को टैग भी किया है। बता दें शाहरुख की यह आइकॉनिक तस्वीर पुराने दिनों की है जब वे थिएटर में काम किया करते थे।