फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: ‘बिग बॉस 16’ में ‘पठान’ का प्रमोशन करेंगे शाहरुख खान? सलमान संग मस्ती करते आएंगे नजर

Mon, 09 Jan 2023 02:44 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान 'बिग बॉस' के घर में जाने वाले हैं। वहीं, फिल्म का ट्रेलर कल यानी 10 जनवरी को रिलीज हो रहा है, तो यह 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 
विज्ञापन
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। अपने पहले गाने 'बेशरम रंग' के बाद से ही विवादों में आई 'पठान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। वहीं, कल 'पठान' का ट्रेलर भी रिलीज होने वाले, लेकिन स्टार कास्ट ने अभी भी प्रमोशन शुरू नहीं किया है। ऐसे में अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' से फिल्म का प्रमोशन शुरू कर सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'पठान' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान बिग बॉस के घर में जाने वाले हैं। जहां सलमान खान भी उनका साथ देंगे। ऐसे में जब दोनों खान बिग बॉस के मंच पर साथ नजर आएंगे तो शो का मजा दोगुना होना लाजिमी है। इससे पहले भी शाहरुख अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस शो का हिस्सा बन चुके हैं।

Pathaan Trailer: क्या 'पठान' के ट्रेलर में शाहरुख संग नजर आएंगे सलमान? फिल्म मेकर्स ने बढ़ाया सस्पेंस

झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर कई जगह विवाद शुरू हो गया था। फिल्म के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल मचा था। इसे हटाने और फिल्म को बायकॉट करने की मांग की गई थी। वहीं, फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को लेकर भी विरोध हुआ था। इस गाने पर पाकिस्तानी सिंगर ने अपने गाने को कॉपी करने का आरोप लगाया था। अब इस सबके बीच कल 'पठान' का ट्रेलर जारी होने वाला है।

Urvashi Rautela: फटे हुए स्टॉकिंग्स पहन ट्रोल हुईं उर्वशी, खूबसूरत दिखने के चक्कर में महंगा पड़ गया लुक
विज्ञापन

फिल्म: पठान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बता दें कि 'पठान' में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। ऐसे में ही खबरें आ रही हैं कि 'पठान' का प्रमोशन बिग बॉस 16 से शुरू होगा। वहीं, 'पठान' के बाद शाहरुख खान 'जवान' और 'डंकी' में नजर आएंगे।

Bollywood Films: खूब मजेदार हैं इन फिल्मों के टाइटल, रियल लाइफ से होते हैं रिलेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें