यूजर्स बोले- 'किंग' का एलान कब होगा
शाहरुख खान के इस पोस्ट पर यूजर्स उनसे सवाल कर रहे हैं कि 'किंग' का एलान कब करेंगे? एक यूजर ने लिखा, 'लोगो देखकर एक सेकंड को लगा कि यह 'किंग' का एनाउंसमेंट वीडियो है'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब समय आ गया है कि आप तीनों खान को बायकॉट किया जाए। युद्ध के वक्त आपने देश और सेना को सपोर्ट नहीं किया'।
यूजर्स ने पूछा- 'ऑपरेशन सिंदूर पर कब बोलोगे?'
किंग खान ने हालिया सोशल मीडिया पोस्ट करीब 21 दिन बाद किया है। नेटिजन्स उन्हें 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चुप्पी साधने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर पर कब बोलेगे?' एक यूजर ने लिखा, 'इसके लिए वक्त है। आर्मी के लिए भी कुछ बोला होता। शर्म करो'।
'किंग' में सुहाना आएंगी नजर
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए सुहाना बड़े परदे पर डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। इससे पहले शाहरुख खान ने सिद्धार्थ की फिल्म 'पठान' में काम किया, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही।
'हाउसफुल 5' का ट्रेलर जारी
नाडियाडवाला ग्रैंडसन की 75वीं सालगिरह पर आज आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर जारी किया गया है। कॉमेडी फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा और नरगिस फाखरी समेत कई सितारे नजर आएंगे।