फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'जब तक जीवन है..', अमिताभ ने ऐसा क्या लिखा जो यूजर्स ने लगाई सवालों की झड़ी

Tue, 27 May 2025 04:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan X Post: अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर अक्सर अपने दिवंगत पिता कवि हरिवंश राय बच्चन की लिखी पंक्तियां शेयर करते हैं। आज मंगलवार को भी उन्होंने ऐसा किया, जिस पर यूजर्स के दिलचस्प कमेंट्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के अलावा ब्लॉग भी लिखते हैं। नियमित रूप से इन प्लटेफॉर्म पर वे अपने निजी और पेशेवर जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते हैं। हालांकि, पिछले कुछ वक्त से वे एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर ब्लैंक पोस्ट कर रहे थे। मगर, अब यह सिलसिला तोड़ दिया है और पोस्ट के साथ कुछ विचार या अपडेट लिखते हैं। आज मंगलवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर अपने दिवंगत पिता व कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की एक लाइन लिखी।

विज्ञापन

बिग बी ने जीवन संघर्ष पर किया पोस्ट
आज मंगलवार को अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लाइनें लिखीं, 'जब तक जीवन है, तब तक संघर्ष है'। ये लाइनें कवि हरिवंश राय  बच्चन की लिखी हुई हैं। अमिताभ बच्चन का पोस्ट आते ही हमेशा की तरह नेटिजन्स के रिएक्शन आने लगे। कुछ उनके इस पोस्ट की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, कुछ ने सवालों की झड़ी लगा दी है।
 

यूजर ने पूछा- 'ब्लैंक पोस्ट क्यों कर रहे थे'?
एक यूजर ने सवाल किया, 'अब ट्वीट खाली छोड़ने का इरादा नहीं है क्या?' एक अन्य यूजर ने सवाल किया, 'अपने संघर्ष की थोड़ी परिभाषा बताइए?' एक यूजर ने लिखा, 'बीच बीच में संघर्ष बंद क्यों कर देते हो सर ट्वीट करने में?' एक ने लिखा है, 'सर, अभी कुछ दिन पहले आप ब्लैंक पोस्ट क्यों कर रहे थे? ऐसा क्या कारण है सर जो आप देश के लिए दो शब्द नहीं लिख पाए'। 






Korean Movies Remake: सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी तक की फिल्में हैं कोरियन मूवीज की रीमेक, देखें लिस्ट
विज्ञापन

यूजर ने लिखा- 'जब तक जीवन-रेखा है...'
इसके अलावा कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'जब तक जीवन-रेखा है। तब तक संघर्ष है'। एक यूजर ने लिखा, 'शादीशुदा इंसान के जीवन में बहुत संघर्ष है'। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अपने बाबू जी के अलावा कभी किसी और कवि को भी याद कर लिया करिए'। बिग बी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे 'ब्रह्मास्त्र 2' और 'कल्कि 2898 एडी पार्ट-2' में नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें