काला चश्मा लगाए पोज देते दिखे किंग खान
शाहरुख खान की एक तस्वीर सामने आई है। इसमें वे डैनिम जींस और व्हाइट शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। शर्ट के ऊपर के दो बटन खुले हैं। गले में लॉकेट वाली सिल्वर चेन है। काला चश्मा लगाकर एक्टर दूरबीन हाथ में थामे पोज दे रहे हैं। यह दरअसल, एक्टर के एक आईवियर कलेक्शन के विज्ञापन का शूट है। मगर, फैंस उनका लुक देख दीवाने हो गए हैं।
शाहरुख खान की तारीफों की लगी झड़ी
शाहरुख के पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'दुनिया देखने का एक बिल्कुल नया अंदाज'। उनके इस लुक पर नेटिजन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'उफ्फ ये 60 साल का आदमी'। एक यूजर ने फायर इमोजी के साथ लिखा है, 'किंग खान'। एक यूजर ने लिखा, 'आप रियल शाहरुख खान हो क्या'? एक यूजर ने लिखा, 'आप इसलिए ही इंडस्ट्री के किंग हो'।
शाहरुख खान का वर्क फ्रंट
शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'किंग' है। इस फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। सुहाना की बड़े पर्दे पर यह डेब्यू फिल्म है। इसमें शाहरुख खान धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। यह फिल्म अगले साल यानी 2026 में रिलीज होगी'।