फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaye Khanna: रणवीर, आयुष्मान और शाहिद कपूर की इस हरकत पर अक्षय खन्ना को लगा था झटका, देखें वायरल वीडियो

Fri, 12 Dec 2025 06:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaye Khanna-Ranveer Singh Video: इन दिनों रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना फिल्म 'धुरंधर' में नजर आ रहे हैं। दोनों सितारों के काम की तारीफ हो रही है। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच दोनों का एक पुराना वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे सितारों ने कमाल का काम किया है। अक्षय खन्ना की अदाकारी ने पूरी तरह रंग जमा दिया है। फिल्म देखकर लौट रहे दर्शक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। एक्टर का एंट्री सीन काफी वायरल हो रहा है। और, इसी के साथ वायरल हो रहा है रणवीर सिंह के साथ अक्षय का एक पुराना वीडियो, जिसमें दोनों सितारे राउंडटेबल इंटरव्यू के लिए बैठे हैं। साथ में आयुष्मान खुराना और शाहिद कपूर भी हैं।  

विज्ञापन

वायरल वीडियो में अकेले पड़े अक्षय खन्ना!
अक्षय खन्ना असल जिंदगी में बेहद शांत और गंभीर किस्म के व्यक्ति हैं। वहीं, रणवीर सिंह को उनके मुखर और जॉली स्वभाव के लिए जाना जाता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पुराने वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह अपने चिर-परिचित अंदाज में बोलते दिख रहे हैं। वे गाना गुनगुनाते हैं, जिसमें शाहिद कपूर और आयुष्मान खुराना भी उनके सुर में सुर मिलाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर, शाहिद और आयुष्मान की वाइब्स मैच हो रही हैं। वहीं, अक्षय खन्ना जोन-आउट होते दिख रहे हैं। चेहरे पर गंभीर भाव लिए वे यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि ये हो क्या रहा है?

कब का है यह वीडियो?
बता दें कि यह वीडियो साल 2019 का है, जब पत्रकार राजीव मसंद के 2019 एक्टर्स राउंडटेबल में अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, आयुष्मान खुराना और विजय वर्मा साथ दिखे। राजीव मसंद ने अक्षय की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'अक्षय, आप शायद ग्रुप में सबसे अनुभवी हैं'। साथ ही उन्होंने एक्टर से उनकी फिल्म 'दिल चाहता है' का जिक्र किया। इस फिल्म का जिक्र आते ही, रणवीर सिंह ने तुरंत 'दिल चाहता है' का सबसे आइकॉनिक गाना 'कैसी है यह रुत' गाना शुरू कर दिया। यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स के इस पर दिलचस्प रिएक्शन आ रहे हैं।
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
अक्षय खन्ना और रणवीर सिंह का वीडियो में बिल्कुल विपरीत अंदाज देखने को मिल रहा है। रणवीर जहां लाउड हैं, वहीं अक्षय खन्ना शांत और गंभीर बनकर चीजों को समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस पर यूजर्स लिख रहे हैं, 'रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना बहिर्मुखी (एक्सट्रोवर्ट) और अंतर्मुखी (इंट्रोवर्ट ) व्यक्तित्व के शानदार उदाहरण हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय इसे फील करने की कोशिश भी नहीं कर रहे, वे बहुत वास्तविक हैं'। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षय महसूस कर रहे हैं कि किन लोगों के बींच फंस गया'। एक यूजर ने लिखा, 'इन लोगों को साथ में आखिर बिठाया किसने?' 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें