शाहरुख खान को अभी तक आपने अपने बच्चों से प्यार करते ही देखा होगा। लेकिन उनका ये नया खुलासा आपके पैरों के नीचे से जमीन खिसका देगा। जी हां, अपने बच्चों को हमेशा साथ रखने वाले और उनका बेहद ध्यान रखने वाले शाहरुख को खुद से ही अपने बच्चों के लिए डर है।
शाहरुख का ये डर काफी अजीब और डराने वाला है। शाहरुख कहते हैं, उन्हे डर है कि वो खुद ही किसी दिन अपने बच्चों को खा जाएंगे। उनका कहना है कि उनके बच्चे काफी 'इडेबल' हैं। शाहरुख ने अपना ये डर कहीं और नहीं बल्कि अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है।
पढ़िए शाहरुख का बच्चों को खा जाने वाला ट्वीट
I have this secret fear that one nite while I am sleep walking I will eat up my kids...because I find them sooo edible. Slurp slurp...— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 16, 2015
तो ये बच्चों के लिए शाहरुख का प्यार है!
शाहरुख खान के अपने बच्चों को खाने वाले ट्वीट से डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि शाहरुख अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं। इसीलिए उन्होने ऐसा बोला है। उन्होने बच्चों को इडेबल के साथ क्यूट भी लिखा है। अबराम के लिए तो उनका प्यार जगजाहिर है ही। वो जहां भी शूटिंग करते हैं, अबराम साथ ही रहते हैं।
शाहरुख ने हाल ही में 'दिलवाले' की शूटिंग खत्म की है। फिल्म में उनके साथ काजोल भी नजर आएंगी। शाहरुख आजकल ट्विटर पर खासे सक्रिय हैं। वो अपने बालों तक के बारे में ट्वीट कर रहे हैं। देखिए उनका आज का ये ट्वीट
Control ur mind,ur destiny,control ur life...Nonsense. I can't even control my gravity defying hair in the mornings! pic.twitter.com/PuZ6gRuw97— Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 17, 2015