फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी थी पहली पसंद, अब ऊटपटांग फिल्मों के ऑफरों से घबराई ये हीरोइन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रीति जिंटा की एक मुस्कान ने कभी सारे बॉलीवुड को दीवाना बना लिया था। लेकिन डिंपल गर्ल के नाम से मशहूर प्रीति आजकल फिल्मों से दूर हैं। पिछले काफी समय से प्रीति पर्दे पर नहीं दिखी हैं। प्रीति की कुछ फिल्में अगर पिछले कुछ सालों में आई भी हैं, तो वो कब आई, कब गईं। पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


प्रीति ने खुद ही इस बात से पर्दा हटा दिया है कि आखिर क्यों वो पर्दे पर नहीं दिख रही हैं। प्रीति का कहना हैं कि पिछले कुछ समय से उन्हे जो फिल्में ऑफर हुई हैं उनकी स्क्रिप्ट सुनते ही वो चकरा गईं। प्रीति के अनुसार, अच्छी स्क्रिप्ट मिलने पर ही वो फिल्म करना चाहती हैं।

1998 में शाहरुख के साथ 'दिल से' से अपना करियर शुरू करने वाली प्रीति जिंटा लंबे समय तक बॉलीवुड की फेवरेट रही हैं। लेकिन पिछले कई सालों से उनके करियर में जबर्दस्त गिरावट आई है। प्रीति भी अपना ध्यान फिल्मों की जगह आईपीएल में अपनी टीम पर ही लगा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन

'मैं लंबे समय तक बिस्तर से हिल भी नहीं सकती थी'

प्रीति जिंटा पिछले दिनों यूएस में एक दुर्घटना का शिकार हो गईं थी, गिरने की वजह से उनकी पीठ पर काफी चोट आई थी। प्रीति ने बताया कि लंबे समय तक वो बिस्तर से उठ भी नहीं सकीं और सिर्फ दवाईयों के सहारे ही रही। लेकिन अब वो ठीक हैं और काफी अच्छा महसूस कर रही हैं।

प्रीति ने 2013 में खुद के प्रोड्क्शन में ही 'इश्क इन पेरिस' बनाई थी। लेकिन ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। इसके बाद प्रीति लगातार एक हिट की तलाश कर रही हैं। लेकिन उनके हाथ में कोई बड़ी फिल्म नहीं है।

प्रीति जिंटा की निजी जिंदगी भी पिछले दिनों काफी उथल-पुथल भरी रही है। नेस वाडिया से उनके संबध भी काफी खराब हो गए। यहां तक कि उन्होने नेस के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई। प्रीति जिंटा का कहना है कि वो कई स्क्रिप्ट सुन रही हैं और जल्दी ही पर्दे पर वापिसी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें