फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Forbes: आमिर और अमिताभ को पछाड़, शाहरुख बने सबसे ज्यादा कमाने वाले एक्टर

Tue, 13 Jun 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे ज्यादा कमाई करने वालों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें बॉलीवुड सितारों शाहरुख खान, सलमान खान और अक्षय कुमार का नाम शामिल है। शाहरुख का इस लिस्ट में 65वां, सलमान का 71वां और अक्षय का 80वां स्थान है। लेकिन इस लिस्ट में आमिर खान और अमिताभ बच्चन का नाम देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन


मैग्जीन के अनुसार, शाहरुख ने 38 मिलियन डॉलर यानी 245 करोड़ रुपए, सलमान ने 37 मिलियन डॉलर और अक्षय ने 35.5 मिलियन डॉलर की सलाना कमाई की है।

शाहरुख खान की 'रईस' गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज हुई थी जिसने 150 करोड़ कमाए थे। वहीं सलमान 'सुल्तान' और अक्षय की 'जॉनी एलएलबी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।

लिस्ट में पहले नंबर पर 130 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ Diddy का नाम है और दूसरे पर सिंगर-एक्टर बियॉन्से ने 105 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ अपनी जगह बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी अक्षय, शाहरुख और सलमान ने फोर्ब्स टॉप 20 में अपनी जगह बनाई थी और इसमें अमिताभ बच्चन का नाम भी शुमार था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें