शाहरुख खान को हाल ही में सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ट्रिब्यूट दिया गया। शाहरुख खान इस सम्मान को लेने के लिए खुद वहां मौजूद थे। अमेरिकन डायरेक्टर ब्रेट रैटनर से बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी के कई राज खोले।
शाहरुख की फिल्में वैसे तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती ही हैं लेकिन कभी-कभी उन्हें भी फ्लॉप फिल्मों का शिकार होना पड़ता है। इस पर राज खोलते हुए शाहरुख ने कहा कि जब उनकी फिल्में नहीं चलती तो वह खुद को बाथरुम में बंद कर के रोते हैं। किंग खान ने कहा, 'सफलता और असफलता, दोनों के वक्त रोना चाहिए, क्योंकि ये ज्यादा दिन नहीं टिकतीं। इसलिए जरूरी है कि आप वास्तविकता का सामना करें। मेहनत करने से सब ठीक हो जाएगा।'
ये भी पढ़ें- गुलाबी जोड़े में घर से विदा हुई थीं करिश्मा कपूर, पति की पिटाई से परेशान होकर लेना पड़ा तलाक
इस दौरान डायरेक्टर ब्रेट रैटनर ने इच्छा जाहिर की कि वह शाहरुख को लेकर 'रश आवर' का सीक्वल बनाना चाहते हैं। उन्होंने शाहरुख को दुनिया का सबसे पहचाने जाने वाला एक्टर बताया। शाहरुख ने भी उन्हें फेमस लुंगी डांस करना सिखाया। इस फेस्टिवल में शाहरुख खान की फिल्म 'माई नेम इड खान' भी प्रदर्शित हुई।
ये भी पढ़ें- शाहिद के प्यार में पागल सी हो गई थी ये हीरोइन, खुद को बताने लगी थी शाहिद की पत्नी