फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी 'बेगम जान', जानें वजह

Wed, 29 Mar 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by : भ्ाावना श्ार्मा
विज्ञापन
बेगम जान - फोटो : SELF
विज्ञापन
विद्या बालन की मोस्ट अवेटेड मूवी 'बेगम जान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन फिल्म के लिए एक बुरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली है। 
विज्ञापन


फिल्म प्रोड्यूसर महेश भट्ट ने पाकिस्‍तान सरकार को चिट्ठी लिखकर वहां फिल्म रिलीज करने के लिए इजाजत मांगी थी। लेकिन अभी तक उन्हें सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया है। बता दें कि ये फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौरान एक सच्ची कहानी पर आधारित है। 
विज्ञापन

पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी 'बेगम जान', सामने आई बड़ी वजह

vidya balan begum jaan
महेश भट्ट का कहना है कि इस फिल्म का कोई पॉलिटिकल या डिप्लोमैटिक सरोकार नहीं है। इसलिए हमने पाकिस्तान सरकार से चिट्ठी लिखकर गुजारिश की थी कि वहां फिल्म को रिलीज करने की इजाजत दी जाए। लेकिन अभी तक पाकिस्तान सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।

इसके चलते आशंका जताई जा रही है कि अब ये फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं की जा सकेगी। ये फिल्म 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद बंगाल के एक कोठे में रहने वाली 11 महिलाओं की कहानी है। कोठे का आधा हिस्सा भारत और आधा पाकिस्तान में आता है। विद्या बालन ने फिल्म में कोठे की मालकिन का किरदार निभाया है। यह फिल्म 14 अप्रैल को रिलीज होगी। 











 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें