फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में आने से पहले करते थे ऐसा काम, आप सोच भी नहीं सकते

विज्ञापन
विज्ञापन
1980 के दशक में टेलीविजन धारावाहिकों से अपना कैरियर शुरू करने वाला एक शख्स बॉलीवुड का बादशाह बन गया। इस वक्त वह न केवल एक बड़ा सुपरस्टार है, बल्कि वह बॉलीवुड का धनी अभिनेता भी है। हाल ही में उन्हें हिन्दी सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए एशियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


हाल ही में एक रिआलिटी टीवी शो को होस्ट करने वाले उस दिग्गज अभिनेता ने 'इंडिया पूछेगा सबसे सांड़ा कौन?' के ग्रांड फिनाले के मौके पर एक बड़ा खुलासा किया।

यह टीवी शो शुक्रवार को दिखाया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पहली नौकरी के बारे में बात करते देखे जाएंगे, जो कि कुछ सिनेमाघरों में टिकट बेचने की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस इतने रुपयों के लिए बेचा टिकट

शाहरुख खान को उनकी पहली नौकरी (सिनेमाघरों में टिकट बेचना) के लिए 50 रुपये मिलते थे, इसका खुलासा उन्होंने खुद रियालिटी टीवी शो में किया। दरअसल, शाहरुख का संघर्ष वाकई काबिले तारीफ है, वे आज जो हैं, अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर हैं।

उस टीवी शो के ग्रैंड फिनाले एपीसोड में शाहरुख ने यह भी बताया कि उन्होंने ताज महल देखने के अपने सपने कैसे पूरा किया। फिल्मों में चमकने से पहले इवेंट और कार्यक्रमों के संचालन का काम भी देखा करते थे। शाहरुख को पहला ब्रेक टीवी पर मिला और उसके जरिए ही शाहरुख बड़े परदे पर आए।

इस शो के आखिरी एपिसोड में शाहुरख के अलावा आलिया भट्ट, करण जौर अनुष्का शर्मा और फराह खान भी दिखेंगी। (साभारः बिजनेस ऑफ सिनेमा डॉट कॉम)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें