फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का ने दिल खोलकर बताया, कैसी फिल्मों को समर्थन देंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुष्का शर्मा की फिल्म 'एनएच 10' ने उनके करियर में एक निर्माता और अभिनेत्री के तौर पर चार चाँद लगा दिए हैं। फिल्म की सफलता के बाद से ही उन्होंने एक और फिल्म का निर्माण करने की पूरी-पूरी योजना बना ली है।
विज्ञापन


यहाँ तक कि वह अपनी अगली फिल्म और उसमें अपनी भूमिका को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित हैं। अनुष्का में यह बदलाव एनएच10 की सफलता के बाद ही आया है।

इस फिल्म की सक्सेक्स ने अनुष्का के फिल्मी करियर में मानो संजीवनी का काम किया हो। फिल्म का नाम तो अनुष्का ने अभी तय नहीं किया है लेकिन इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर वह अभी से ही काफी उत्साहित लग रही हैं।  साथ ही उन्होंने तय कर लिया है कि भविष्य में वह किस प्रकार की फिल्मों को समर्थन देंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

बिना नाच गाने की फिल्मों को देंगी समर्थन

बीजिंग में चल रहे फिल्म महोत्सव में अपनी फिल्म ​'​​एनएच 10​'​ की स्क्रीनिंग के लिए पहुंची अनुष्का ने कहा, "​जब मैंने पठकथा पढ़ी तो, यह मेरी बाकि फिल्मों जैसी ही थी। मैं इतनी उत्साहित थी कि, इसे बनाना ही चाहती थी।​"

अनुष्का ने 'एनएच 10' के निर्देशक नवदीप सिंह और लेखक सुदीप शर्मा की तारीफ़ करते हुए कहा, "अभिनेत्री से निर्माता बनना, मेरे अनुसार परिवर्तन की एक बेहतरीन प्रक्रिया है।​"

उन्होंने कहा​, "भविष्य में भी हम ऐसी फिल्मों को समर्थन देना जारी रखेंगे, जिन्हें थोड़ा रिस्की माना जाता है क्योंकि उनमें नाच-गाना नहीं होता।​"​

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें