1980 के दशक में टेलीविजन धारावाहिकों से अपना कैरियर शुरू करने वाला एक शख्स बॉलीवुड का बादशाह बन गया। इस वक्त वह न केवल एक बड़ा सुपरस्टार है, बल्कि वह बॉलीवुड का धनी अभिनेता भी है। हाल ही में उन्हें हिन्दी सिनेमा में असाधारण योगदान के लिए एशियन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
हाल ही में एक रिआलिटी टीवी शो को होस्ट करने वाले उस दिग्गज अभिनेता ने 'इंडिया पूछेगा सबसे सांड़ा कौन?' के ग्रांड फिनाले के मौके पर एक बड़ा खुलासा किया।
यह टीवी शो शुक्रवार को दिखाया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी पहली नौकरी के बारे में बात करते देखे जाएंगे, जो कि कुछ सिनेमाघरों में टिकट बेचने की थी।