शाहरुख खान इन दिनों महाभारत का अध्ययन करने में लगे हुए है। हाल ही में इसका खुलासा उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। इस दौरान शाहरुख खान ने ये भी बताया कि वो महाभारत पर आधारित फिल्म में काम करना चाहते हैं। शाहरुख ने सोमवार को कहा कि वह बीते एक-डेढ़ वर्षो से महाभारत का अध्ययन कर रहे हैं। दरअसल शाहरुख ने ईद के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी जिसमें उन्होंने कहा, “बीते एक-डेढ़ साल से महाभारत पढ़ रहा हूं। इसमें वर्णित कहानी पसंद आ रही है। अबराम को मैं उन कहानियों को रोचक अंदाज में बताता हूं।”
शाहरुख ने कहा, “इसी तरह अबराम को मैं इस्लाम धर्म में वर्णित कहानियां भी रोचक तरीके से सुनाता हूं। हमें एक दूसरे के धर्म से प्रेम करना चाहिए। उम्मीद है मेरे बच्चे भी ऐसा ही करेंगे। उम्मीद है वे सभी धर्मो से सीखेंगे, उनका सम्मान करेंगे और उनमें वर्णित तथ्यों और उसकी रचना की खूबसूरती का मजा उठाएंगे।"
शाहरुख ने ईद के मौके पर अपने घर के बाहर इंतजार कर रहे फैंस से बेटे अबराम के साथ मुलाकात कि और कहा कि कोशिश करुंगा आप सब मेरे घर में आ जाएं। वहीं फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' पर 'इंटरकोर्स' शब्द को लेकर उनसे सवाल किया गया तो वो बोले कि फिल्म देखने के बाद सबको समझ आ जाएगा कि उसमें ऐसा कुछ नहीं है।
इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को अपना अचेछा दोस्त बताते हुए उनका जमकर तारीफ की साथ ही कहा कि उन्हे 'ट्यूबलाइट' काफी पसंद आई। शाहरुख 'ट्यूबलाइट' में अपने रोल के बारे में बात करते हुए बोले कि मैं खुश मेरा रोल ठीक ठाक हो गया।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उन्हें बच्चों के करियर को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि पहले उनकी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शाहरुख ने बताया कि अगर उनकी बेटी हीरोइन बनना चाहती है तो पहले उसे पढ़ाई पूरी करनी होगी। वहीं उन्होंने ये भी बताया कि कम से कम ग्रेजुएशन की डिग्री तो बच्चों के पास होनी चाहिए।