दिव्या का पोस्ट
दिव्या दत्ता ने 'वीर जारा' के 21 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'क्या शानदार साल। इस फिल्म ने मुझे बहुत प्यार और प्रसिद्धि दी। मैं यश चोपड़ा की फिल्में देखकर बड़ी हुई और उनका निर्देशन मेरा सबसे बड़ा सपना था। आदित्य चोपड़ा और YRF को धन्यवाद, जिन्होंने मुझे शब्बो जैसा यादगार किरदार दिया। मुझे नहीं पता था कि शब्बो को इतना प्यार मिलेगा, लेकिन उनका विजन बड़ा था। इस फिल्म की यादें खास हैं। यह फिल्म हर जगह मेरे साथ चलती है।'
फिल्म 'वीर जारा' के बारे में
'वीर जारा' 12 नवंबर 2004 को रिलीज हुई थी। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया है। फिल्म का लेखन और निर्माण उनके बेटे आदित्य चोपड़ा ने किया है। इस फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा ने मुख्य भूमिका निभाई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज बाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर ने सहायक भूमिकाएं निभाई हैं।
यह भी पढ़ें: सनसेट की तस्वीरों के साथ विक्रांत मैसी ने पत्नी शीतल को दी जन्मदिन की बधाई, किया प्यार का इजहार
फिल्म की कहानी
भारतीय पायलट वीर को जारा से प्यार हो जाता है। वीर प्रताप सिंह (शाहरुख खान), जो एक भारतीय वायु सेना अधिकारी हैं। पाकिस्तानी लड़की, जारा (प्रीति जिंटा) हयात खान एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी हैं। वीर को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया जाता है और 22 साल बाद, सामिया सिद्दीकी ( रानी मुखर्जी ) नाम की एक युवा पाकिस्तानी वकील उसका केस लड़ती है। यही से कहानी में ट्विस्ट आता है।
यह भी पढ़ें: 28 के हुए आर्यन खान, बहन सुहाना ने लुटाया प्यार; सेलेब्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं