फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: कोल्ड ड्रिंक को लेकर आपस में भिड़े 'पठान' देखने पहुंचे फैंस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Fri, 27 Jan 2023 03:35 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा के माधौ सिनेप्लेक्स में ‘पठान’ देखने पहुंचे दर्शक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि दर्शकों के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ था। 
विज्ञापन
पठान देखने पहुंचे दर्शकों में हुई मारपीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की ‘पठान’ को लेकर फैंस में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म के सभी शोज हाउसफुल जा रहे हैं और बॉक्स ऑफिस पर भी यह धमाल मचा रही है। वहीं, कई जगह फिल्म देखने के दौरान मारपीट की खबरें भी सामने आ रही हैं। उत्तर प्रदेश के अमरोहा के माधौ सिनेप्लेक्स में ‘पठान’ देखने पहुंचे दर्शक आपस में भिड़ गए और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। लोगों के बीच लाठी-डंडे भी चले। बताया जा रहा है कि दर्शकों के बीच कोल्ड ड्रिंक को लेकर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन

 
पुलिस ने दो लोग किए गिरफ्तार
यह मामला अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के आजादपुर रोड का है, जहां माधौ सिनेमा हॉल में 'पठान' देखने पहुंचे दर्शकों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को अंतिम शो के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं थे। दर्शक फिल्म देखने अंदर पहुंचे, लेकिन कुछ देर बाद कोल्ड ड्रिंक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया है। दोनों पक्ष आपस में मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, सिनेप्लेक्स के कर्मचारियों का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Pathaan: कोटा में ‘पठान’ को लेकर जमकर हुआ बवाल, हाउसफुल होने के बावजूद बेचा टिकट तो सिनेमाघरों में की तोड़फोड़ 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोल्ड डिंक को लेकर हुई लड़ाई

जानकारी के अनुसार सैदपुर और अमरोहा के दर्शक आपस में भिड़े थे। माधौ सिनेप्लेक्स के मैनेजर अब्दुल हई ने कहा कि एक ही कोल्ड ड्रिंक बची थी और उसे लेने के इच्छुक दो लोग थे। इसी को लेकर दोनों में बहस हो गई और गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। वहीं, सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि यह थाना कोतवाली क्षेत्र में माधौ टॉकीज का है। वहां फिल्म लगी हुई थी और गुरुवार आखिरी शो में दो पक्ष कोल्ड ड्रिंक को लेकर भिड़ गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
Rachel Ann Mullins: शाहरुख को पहचानती ही नहीं पठान की यह एक्ट्रेस, बोलीं- मुझे पता ही नहीं था...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें