दीपिका पादुकोण ने किया था इस फिल्म से डेब्यू
फिल्म ओम शांति ओम में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आए थे। उनके अलावा श्रेयस तलपड़े, किरण खेर और अर्जुन रामपाल ने भी अहम भूमिका अदा की। इस फिल्म के जरिए दीपिका पादुकोण ने डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को काफी पसंद किया गया। इसका म्यूजिक भी हिट रहा था। फिल्म के 'ओम शांति ओम' गाने में रेखा, धर्मेंद्र, जितेंद्र से लेकर संजय दत्त, विद्या बालन, जूही चावला, काजोल और शिल्पा शेट्टी सहित कई सितारे नजर आए थे।