फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhoome Jo Pathaan: 'झूमे जो पठान' के व्यूज 18 मिलियन के पार, क्या टूटेगा 'बेशरम रंग' का रिकॉर्ड?

Fri, 23 Dec 2022 08:11 AM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। 'झूमे जो पठान' गाने ने 30 मिनट के अंदर ही एक मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल किए हैं। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
Shah rukh Khan And Deepika Padukone - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की फिल्म पठान के गानों ने आते ही यूट्यूब पर तहलका मचा दिया। शाहरुख खान का नया गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज किया गया है। यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही, यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा खास बात यह है कि महज 30 मिनट में इस गाने को एक मिलियन व्यूज मिल गए। वहीं, सिर्फ 21 घंटे में ही इस गाने को 18 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। माना जा रहा है कि अगर व्यूज मिलने की रफ्तार इस कदर जारी रहती है तो यह गाना बेशरम रंग का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। बता दें कि झूमे जो पठान गाना अरिजीत सिंह ने गाया है। 

विज्ञापन


शाहरुख और दीपिका कई साल बाद साथ नजर आए
शाहरुख खान कई साल बाद दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, इससे पहले दोनों कलाकार कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। शाहरुख खान अपनी नई फिल्म 'पठान' में एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में उनके लंबे बालों के साथ-साथ सिक्स पैक एब्स भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं, फिल्म के गाने 'झूमे जो पठान' को खूबसूरती के साथ शूट किया गया है। गाने में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। दीपिका बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं। वहीं, शाहरुख भी हैंडसम दिखाई दिए। 

भगवा रंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
इससे पहले शाहरुख खान ने झूमे जो पठान का पोस्टर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गाने की एक लाइन 'झूमे जो पठान, मेरी जान' लिखी थी। वहीं, बीते दिनों पठान के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस गाने में भगवा रंग की बिकनी में दीपिका पादुकोण नजर आईं, जिस पर काफी विवाद हुआ।  पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंदीपिका पादुकोण के बाद भगवा रंग में रंगीं नेहा शर्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें