फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किंग: बॉक्स ऑफिस से पहले यूट्यूब पर शाहरुख का जलवा, फिल्म के गाने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 'जवान' को छोड़ा पीछे

Tue, 03 Nov 2026 03:57 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • फिल्म 'किंग' का पहला गाना 2 नवंबर की आधी रात को रिलीज किया गया था। 
  • बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर मेकर्स ने इसे रिलीज कर फैंस को गिफ्ट दिया था। 
  • इस गाने ने रिलीज के बाद धमाल मचा दिया है। 
विज्ञापन
किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का जादू एक बार फिर फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनकी आने वाली फिल्म 'किंग' का पहला गाना 'तू मिल जाए' रिलीज होते ही छा गया है। शाहरुख के 61वें जन्मदिन के खास मौके पर 2 नवंबर, 2026 की आधी रात को रिलीज हुए इस रोमांटिक गाने को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है।
विज्ञापन


24 घंटों में बनाया ये रिकॉर्ड 
रिलीज के महज 24 घंटों के अंदर ही 'तू मिल जाए' ने सभी प्लेटफॉर्म पर 6 करोड़ से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। वहीं, सिर्फ यूट्यूब पर इस गाने को 3.63 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है और इसे 4.3 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। इसी के साथ यह 24 घंटे में सबसे ज्यादा देखे जाने वाला भारतीय फिल्मी गाना बन गया है।
  • खास बात यह है कि 'तू मिल जाए' ने शाहरुख खान की ही ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' के गाने 'जिंदा बंदा' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
  • 'जिंदा बंदा' को रिलीज के पहले 24 घंटों में 3.46 करोड़ व्यूज मिले थे।
  • इसके अलावा 'तू मिल जाए' ने 'गुज्जू पटाका' (3.40 करोड़), 'जय श्री राम' (3.22 करोड़) और 'राम सिया राम' (3.21 करोड़) को भी पीछे छोड़ दिया है।
  • इस तरह शाहरुख खान ने अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।
Trending Videos

किंग का गाना- तू मिल जाए - फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
क्या है गाने में खास
गाने में शाहरुख खान एक एक्शन हीरो और लवर के तौर पर नजर आ रहे हैं। गाने के शुरुआत में शाहरुख कहते हैं- 'मैं कातिल नहीं आशिक हूं, और निशाना मेरी माशूका।' इसके बाद उनके साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। गाने में एक बार फिर शाहरुख-दीपिका की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

रोमांटिक गाने के बीच में कई एक्शन-पैक सीन भी देखने को मिलते हैं। इस दौरान एक तरफ शाहरुख हथियारों की स्मगलिंग करते नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ एक आशिक की तरह। गाने के बीच में बॉलीवुड के बादशाह शर्टलेस सीन के साथ अपनी शानदार बॉडी भी फ्लेक्स करते नजर आते हैं।

वहीं गाने के आखिर में शाहरुख दमदार फाइटिंग सीन्स करते भी दिखते हैं। आखिर में शाहरुख कहते हैं- 'पर इस बार दिल में आग लगी है। अब दुनिया जलाए बिना मानेगा नहीं।' गाने की शुरुआत में रोमांटिक डायलॉग और आखिर में दर्द और एक्शन-पैक सीन्स देखकर अब फैंस की धड़कने और भी बढ़ गईं हैं। 
विज्ञापन

किंग - फोटो : सोशल मीडिया
कब रिलीज होगी 'किंग'
  • फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।
  • दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं। 
  • यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी। 
  • फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- रामायण: 'मंगल रंग' पर छिड़ी बहस, सूफी कव्वाली के इस्तेमाल पर उठे सवाल; अब अरमान मलिक ने दिया जवाब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें