बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'किंग' रिलीज से पहले ही जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली है और फैंस में शाहरुख की वापसी को लेकर काफी क्रेज है। जानिए फिल्म ने रिलीज से पहले कितनी कमाई कर ली है।
विज्ञापन
रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ रुपये
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही 'किंग' ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही 665 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सेकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डिस्ट्रीब्यूशन, ओटीटी, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स के जरिए यह बड़ी रकम हासिल की है। हालांकि, फिल्म को मुनाफे का सौदा बनने के लिए दुनियाभर में करीब 800 करोड़ रुपये की कमाई करनी पड़ सकती है।
फिल्म की प्री-रिलीज कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स का है। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्स फिल्म्स (Phars Films) ने 175 करोड़ रुपये की मिनिमम गारंटी पर फिल्म के ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स खरीदे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किसी भारतीय फिल्म के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज मिनिमम गारंटी डील है। इससे पहले किसी भारतीय फिल्म की ऐसी डील 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई थी।
Trending Videos
ओटीटी
- फोटो : अमर उजाला
इस प्लेटफॉर्म ने खरीदे ओटीटी राइट्स
वहीं, भारत में फिल्म के थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पेन मरुधर ने 250 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा फिल्म को नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से भी अच्छी रकम मिली है। नेटफ्लिक्स ने फिल्म के ओटीटी राइट्स 150 करोड़ रुपये में खरीदे हैं। वहीं, सैटेलाइट राइट्स से 25 करोड़ और म्यूजिक राइट्स से 65 करोड़ रुपये मिले हैं।
किंग
- फोटो : इंस्टाग्राम @tseries.official
नेटफ्लिक्स की डील में रखी गई है खास शर्त
फिल्म के ओटीटी राइट्स की डील में एक खास शर्त भी रखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के साथ हुई इस डील में थिएट्रिकल परफॉर्मेंस से जुड़ी शर्त शामिल है।
यानी सिनेमाघरों में फिल्म का प्रदर्शन कैसा रहता है, इसके आधार पर ओटीटी राइट्स की अंतिम कीमत में बदलाव हो सकता है। अगर सामने आए सभी आंकड़े सही साबित होते हैं, तो फिल्म की कुल प्री-रिलीज कमाई 665 करोड़ रुपये हो जाती है।
शाहरुख खान की फिल्म किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
कितना है फिल्म का बजट?
'किंग' की कमाई के साथ-साथ इसका बजट भी चर्चा में है। शुरुआत में फिल्म को करीब 200 करोड़ रुपये के बजट में बनाने का प्लान था, लेकिन अब रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्रोडक्शन बजट बढ़कर लगभग 400 करोड़ रुपये हो गया है। इस रकम में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फीस शामिल है, लेकिन शाहरुख खान की एक्टिंग फीस इसमें शामिल नहीं है।
अगर शाहरुख की अनुमानित फीस को भी जोड़ दिया जाए, तो फिल्म की कुल लागत करीब 500 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। इसके अलावा फिल्म के प्रमोशन और रिलीज पर लगभग 40 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। ऐसे में फिल्म का कुल खर्च और बढ़ जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद शाहरुख खान की 'किंग' बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े आंकड़े छू पाती है।
दिलचस्प बात यह है कि इस प्रोजेक्ट में शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान के साथ काम कर रहे हैं।
यह सुहाना खान की बड़े पर्दे पर पहली फिल्म होगी।
फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और रानी मुखर्जी जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।