फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

King: डॉन बनकर दिल चुराने आ रहे हैं किंग खान, बेटी सुहाना भी देंगी साथ, उत्साह बढ़ाने वाला है नया अपडेट

Wed, 24 Apr 2024 10:41 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें सुहाना खान भी मुख्य भूमिका में होंगी। वहीं, अब फिल्म पर आया बड़ा अपडेट फैंस का उत्साह बढ़ा रहा है। 
विज्ञापन
सुहाना खान-शाहरुख खान, किंग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के 'किंग खान' वैसे तो पर्दे पर अपने रोमांस के लिए मशहूर हैं। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक यादगार किरदार निभाए हैं। लेकिन, जब-जब वह एक्शन फिल्मों में नजर आए हैं धमाल मचाया है। ऐसे में शाहरुख खान एक बार फिर अपने एक्शन अवतार से बवाल काटने आ रहे हैं।

विज्ञापन

डॉन के किरदार में दिखेंगे शाहरुख

शाहरुख खान अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'किंग' से एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर राज करने आ रहे हैं। इस एक्शन-थ्रिलर में वह खतरनाक अंतरराष्ट्रीय डॉन की भूमिका में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में किंग खान का ग्रे शेड किरदार होगा, जिसे नैतिकता के आधार पर परखना मुश्किल होगा। इसमें 'डर','अंजाम', 'बाजीगर' जैसे उनके कुछ आइकॉनिक किरदारों की झलकियां भी देखने को मिलेगी।

पिता के साथ नजर आएंगी सुहाना

इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें शाहरुख की बेटी, सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। सुहाना ने 'द आर्चीज' से पिछले साल दिसंबर में अपना अभिनय डेब्यू किया था। 'किंग' में सुहाना अपने पिता के मार्गदर्शन में एक अलग छाप छोड़ती नजर आएंगी। वह फिल्म में एक शिष्य के किरदार में होंगी, जो अपने गुरु के साथ जान बचाने के लिए कई देशों में भटकती हुई देखी जाएंगी।

Manoj Bajpayee: तिवारी की दहाड़ है 'बाघ का करेजा', मनोज बाजपेयी की आगामी फिल्म 'भैया जी' का गाना हुआ रिलीज

स्वैग से भरपूर होगी 'किंग'

'किंग' को एक मास्टरपीस बनाने के लिए शाहरुख खान कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। इसलिए वह सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष जैसे निर्देशकों के साथ मिलकर इस किरदार को ढाल रहे हैं। इस किरदार को वह स्वैग, एटीट्यूड से भरपूर एक बेरहम डॉन के रुप में दिखाना चाहते हैं। इसमें शाहरुख लंबे बाल और दाढ़ी में रफ एंड टफ लुक में नजर आएंगे।

Ileana D'Cruz: इलियाना डिक्रूज ने बताई फिल्मों से दूर रहने की वजह, 'दो और दो प्यार' को इस वजह से कहा था हां
विज्ञापन

'किंग' से जुड़े हैं सिद्धार्थ आनंद और सुजॉय घोष

फिल्म में रोमांचित कर देने वाले एक्शन सीक्वेंस होंगे। इसके लिए सिद्धार्थ आनंद ने अंतरराष्ट्रीय स्टंट टीम की मदद ली है। इनके अलावा सुजॉय घोष फिल्म के लिए दमदार डायलॉग्स लिख रहे हैं। जिससे दर्शकों को सिनेमाघर में एक रोमांचक अनुभव मिल सके।

Shubhangi Atre: 15-16 घंटे काम करना अब पेशागत मजबूरी, लेकिन छुट्टी पर जाएं तो मोबाइल को भी जरूर छुट्टी दें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें