शाहरुख खान जल्द ही 'पठान' के साथ सिनेमाघरों में वापसी करने जा रहे हैं। पूरे चार साल बाद बड़े पर्दे पर किंग खान को देखने के लिए फैंस भी बेकरार हैं। वहीं, फिल्म की रिलीज से पहले शाहरुख खान ने अपने परिवार के लिए यशराज स्टूडियो में एक प्राइवेट स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस दौरान शाहरुख ने सुहाना, आर्यन और पत्नी गौरी के साथ फिल्म देखी। 'पठान' देखने के बाद सभी के चेहरे पर बाहर निकलते हुए मुस्कान भी देखने को मिले।