गिफ्ट देना तो कोई बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से सीखे। अभी हाल ही में उन्होंने सलमान खान को एक कीमती कार गिफ्ट की थी और अब 'जब हैरी मेट सेजल' के म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम को भी बड़ा अनोखा गिफ्ट दिया।
शाहरुख ने ट्रेलर रिलीज से पहले प्रीतम को फिल्म से जुड़ा एक गिटार गिफ्ट किया है। ये गिटार कोई आम गिटार नहीं है। शाहरुख की ही तरह इसका भी अपना सफर रहा है।
This guitar has had a Safar of its own. Gave it to @ipritamofficial before the film & he gifted me the beautiful music of JHMS in return... pic.twitter.com/V6apuRQeBQ
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) July 20, 2017
प्रीतम ने गिटार गिफ्ट करने के लिए शाहरुख का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है कि वो इस गिटार को चैरिटी के लिए ऑक्शन में रखेंगे।
Thank you sir! This gift is extremely special to me just like #JHMS music. To pass on the goodness, I'd put this 🎸 on auction for charity https://t.co/pHCr8rhesY
— Pritam (@ipritamofficial) July 20, 2017