देवदास के आखिर सीन में चेहरे पर शहद क्यों लगाया?
शाहरुख खान ने फिल्म ‘देवदास’ में एक शराबी का रोल किया था। इस फिल्म के आखिरी सीन में देवदास, पारो की चौखट पर आकर मर जाता है। इस सीन को बेहतर बनाने के लिए शाहरुख खान ने अपने चेहरे पर शहद लगाया था, जिससे मरते वक्त देवदास के चेहरे पर मक्खियां दिखाई देंगे। इस वजह से सीन काफी रियलस्टिक बन गया।
‘फैन’ फिल्म के लिए 6 घंटे करते थे मेकअप
शाहरुख खान ने फिल्म ‘फैन’ में डबल रोल किया था। वह सुपरस्टार बने थे और एक फैन के रोल में भी दिखे। फिल्म में फैन के रोल के लिए उन्हें 25 साल का दिखना था। इसके लिए लगभग 6 घंटे तक शाहरुख खान मेकअप किया करते थे। फिल्म प्रमोशन के दौरान शाहरुख खान ने बताया था, ‘यह किरदार निभाना मुश्किल था। गौरव के लुक के लिए काफी मेहनत लगती थी, लगभग 6 घंटे तक मेकअप चलता था, बाद में यह तीन घंटे रह गया।’
‘कल हो ना हो’ के आखिर सीन में सब रोए
फिल्म ‘कल हो ना हो’ में शाहरुख के किरदार को आखिर में मरना होता है। हॉस्पिटल में उनका किरदार दम तोड़ता है। इस सीन की शूटिंग में शाहरुख की एक्टिंग देखकर सेट पर मौजूद हर शख्स रोया था। इस बारे में एक्ट्रेस डेलनाज ईरानी ने बॉलीवुड हंगामा को पूरा एक्सपीरियंस बताया था। वह कहती हैं, ‘डायरेक्टर चाहते थे कि मैं भी उस सीन में रहूं। जब सीन शूट हुआ तो सब कुछ रियल था, सबके आंसू रियल थे, किसी को ग्लिसरीन की जरूरत नहीं पड़ी। हर कोई शाहरुख खान की एक्टिंग देखकर रो रहा था। वह सीन फिल्म में सबसे यादगार है।’