फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नत में चल रहा रेनोवेशन, तो फैंस से कैसे मिलेंगे शाहरुख? जानिए क्या है बर्थ डे पर किंग खान का प्लान

Sun, 02 Nov 2025 12:05 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shah Rukh Khan Meet Fans Tomorrow: शनिवार रात ही फैंस शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर जमा हो चुके हैं, इस उम्मीद में की कल किंग खान फैंस से मिलेंगे। लेकिन इन दिनों शाहरुख के घर मन्नत में रेनोवशन चल रहा है। ऐसे में सवाल है कि वह अपने फैंस से जन्मदिन वाले दिन कैसे और कहां मिलेंगे? पढ़िए इस खबर में।

विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को शाहरुख खान 60 साल के हो जाएंगे। फैंस उनके जन्मदिन को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हर साल शाहरुख जन्मदिन पर फैंस से मिलते हैं, मन्नत की बालकनी पर आकर अपने फैंस का प्यार स्वीकार करते हैं। लेकिन इस बार तो मन्नत में रेनोवेशन का काम चल रहा है तो शाहरुख खान फैंस से कहां मिलने वाले हैं? जानिए। 

इस जगह पर होगी फैंस से मुलाकात 

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक फैन मीट 2 नवंबर को बांद्रा में बालगंधर्व रंगमंदिर में होने वाला है। यह कल शाम 4 बजे हो सकता है। इस फैन मीट के पास भी बांट दिए गए हैं। बिना पास के कोई भी इस फैन मीट में शामिल नहीं हो सकता है। सूत्रों के अनुसार यह टिकट रेड चिलीज के ऑफिस में बांटे गए हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: किंग खान का बर्थ डे सेलिब्रेशन शुरू, मन्नत के बाहर फैंस होने लगे जमा; बादशाह को अलग अंदाज में दिया ट्रिब्यूट

मन्नत में भी हाे रही हैं तैयारियां

विज्ञापन

शाहरुख खान के घर मन्नत में पीछे वाले हिस्से में रेनोवेशन होने के बावजूद भी उनके जन्मदिन की तैयारियां हो रही हैं।  इंडिया टुडे की खबर के अनुसार मन्नत में काम करने वाले लोग गेट के पास वाली बालकनी को साफ कर रहे हैं। इस बात से लगता है कि शाहरुख फैन मीट के बाद मन्नत आकर भी फैंस से मिल सकते हैं। इसी जगह से हर साल शाहरुख खान फैंस से मिलते हैं, हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। 

शाहरुख ने भी दिया मन्नत में मिलने का हिंट
हाल ही में शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर) पर AskSrk सेशन किया। इसके जरिए फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक फैन ने उसने पूछा कि क्या वह मन्नत आएंगे? इस पर शाहरुख ने हिंट दिया कि वह आ सकते हैं। लेकिन फैंस को हार्ड कैप पहनने की सलाह दी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें