कैसा था शाहरुख खान का नया लुक
फिल्म किंग’ के सेट से शुक्रवार को शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें, फोटो लीक हुईं। नए लुक में किंग खान फैंस को काफी पसंद आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की।
ये खबर भी पढ़ें: Arshad Warsi: 'जॉली एलएलबी 3' के बाद शाहरुख खान की फिल्म से जुड़े अरशद वारसी, पोस्ट के जरिए दी अपडेट
एक्शन फिल्म होगी 'किंग'
फिल्म ‘किंग’ एक एक्शन, ड्रामा फिल्म होने वाली है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा सुहाना खान भी नजर आएंगी। अपने पापा के साथ सुहाना पहली एक्टिंग करेंगी। हालिया लीक हुई शाहरुख खान की तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वह फिल्म 'किंग' में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाले हैं।