फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana khan: सुहाना खान ने भाई आर्यन को बताया नंबर 1, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर दिए रिएक्शन

Sun, 21 Sep 2025 06:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान निर्देशित सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ओटीटी पर रिलीज हुई। रिलीज के बाद से यह सीरीज चर्चा में बनी है। हाल ही में अपने भाई आर्यन का हौसला बढ़ाते हुए सुहाना खान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
आर्यन खान, सुहाना खान और शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@suhanakhan2
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहाना खान ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर भाई आर्यन खान के साथ कुछ फोटोज पोस्ट की हैं। साथ ही एक कैप्शन भी पोस्ट के साथ लिखा है। वह लिखती हैं, ‘तुम हमेशा नंबर 1 रहे।’ पोस्ट में सुहाना खान ने ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ सीरीज की वीडियो भी शेयर की है। सुहाना की इस पोस्ट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने रिएक्ट किया है।

पिता शाहरुख संग भाई की फोटो पोस्ट की 

विज्ञापन

सुहाना खान ने जो तस्वीरें पोस्ट की हैं, उसमें आर्यन खान की एक बचपन की फोटो भी हैं। आर्यन पापा शाहरुख खान के साथ हैं। आर्यन के हाथ में एक सर्टिफिकेट है। ऐसा लगता है कि आर्यन ने बचपन में कोई कॉम्पिटिशन जीता था। इस तरह से सुहाना अपने भाई को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए एप्रीशिएट कर रही हैं।  
 


सेलेब्स ने भी दिए सुहाना की पोस्ट पर रिएक्शन 
सुहाना खान की पोस्ट पर सेलेब्स ने भी रिएक्शन दिए हैं। अनन्या पांडे की मां भावना पांडे और सोशलाइट शालिनी पस्सी ने सुहाना की पोस्ट पर रिएक्शन दिए हैं। भावना ने हार्ट इमोजी बनाए हैं तो शालिनी ने लिखा, ‘गर्व है तुम पर।’ भावना और शालिनी दोनों ही शाहरुख खान और गौरी के करीबी दोस्त हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Lakshya Lalwani: आसमान के किरदार के लिए लक्ष्य ने देखे शाहरुख-सलमान के इंटरव्यू, आर्यन ने दिया था खास होमवर्क 

शाहरुख खान के साथ फिल्म में नजर आएंगी सुहाना 

विज्ञापन

जल्द ही सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें अभिषेक बच्चन भी अहम किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से इन सभी के लुक लीक हुए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें