फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: 'पीढ़ी का अंतर नहीं', अनुपम खेर ने अहान के साथ शेयर की सेल्फी; 'सैयारा' स्टार के लिए लिखा नोट

Sun, 21 Sep 2025 02:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ahaan Panday: अनुपम खेर ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'सैयारा' स्टार अहान पांडे के साथ एक प्यारी सेल्फी सेल्फी शेयर की। इसके साथ ही अनुपम ने अहान को अभिनय करियर के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन
अनुपम खेर और अहान पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सैयारा' फिल्म से रातोंरात प्रसिद्धि हासिल कर चुके अभिनेता अहान पांडे आज हर किसी के पसंदीदा एक्टर की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं। आज अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया पर अहान के साथ एक खास सेल्फी शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनुपम ने अहान को उनकी पहली फिल्म 'सैयारा' के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन

 

अनुपम खेर का खास पोस्ट
अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अहान के साथ सेल्फी शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'यहां कोई उम्र का अंतर नहीं! सिनेमा की इस रंगीन दुनिया में #AhaanPandey का स्वागत है। रचनात्मकता, उत्साह और उतार-चढ़ाव से भरे इस सफर में तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं! जय हो! #Saiyara #Actor'

फैंस ने भी दी बधाई
अनुपम के फैंस ने भी अहान को बधाई दी। एक फैन ने लिखा, 'अहान को सिनेमा के इस जादुई सफर में सफलता मिले। वे नए अभिनेताओं में बहुत खास हैं।' एक और फैन ने लिखा, 'कोई पीढ़ी का अंतर नहीं, सिर्फ जुनून! #Saiyara में अहान का स्वागत है।' एक फैन ने अनुपम खेर के लिए लिखा, 'सर, आपका दिल जवान और दिमाग चुलबुला है। उम्र तो बस एक नंबर है।'

यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan: सैफ की बहन सबा ने करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई, बहन करिश्मा और मलाइका ने भी किया विश
विज्ञापन

'सैयारा' से अहान की धमाकेदार शुरुआत
अहान पांडे ने मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म 'सैयारा' से बॉलीवुड में कदम रखा और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी एक्टिंग, आकर्षण और खूबसूरती ने सबको प्रभावित किया। यशराज फिल्म्स की इस फिल्म में 'स्लम वेंकी' फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा भी हैं।

यह भी पढ़ें: Atlee Kumar Birthday: एटली के जन्मदिन पर पत्नी प्रिया ने शेयर किया प्यारा वीडियो, अल्लू अर्जुन ने भी दी बधाई


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें