फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suhana Khan: कानूनी मामले में फंसीं शाहरुख की बेटी सुहाना, 12.91 करोड़ में खरीदी किसान की जमीन; होगी जांच

Tue, 02 Sep 2025 07:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Suhana Khan Alibaug Land Purchase Case: शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अलीबाग में जमीन खरीदने से जुड़े एक मामले के कारण मुश्किलों में घिर गई हैं। जानिए क्या है ये पूरा मामला? 
विज्ञापन
शाहरुख खान, सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कथित तौर पर रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में करोड़ों रुपये की कृषि भूमि खरीदी है। अब इस सौदे पर सवाल उठ रहे हैं। महाराष्ट्र राज्य के कानून के अनुसार, केवल एक किसान ही कृषि भूमि खरीद सकता है। अब यह मामला विवादों में घिर गया है और जांच के बाद जमीन का सौदा रद्द होने या जुर्माना लगने की संभावना है।
विज्ञापन


22 करोड़ में खरीदीं दो जमीनें
अमर उजाला को मिले दस्तावेजों के मुताबिक इस डील में सुहाना को किसान बताया गया था, लेकिन प्रशासन ने इस लेन-देन को लेकर कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया है। 2023 में प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार, सुहाना ने अलीबाग में लगभग 12 करोड़ 91 लाख रुपये में जमीन खरीदी, जो डेजा वू फार्म प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर पंजीकृत थीं।  

बेटी सुहाना संग शाहरुख खान
विज्ञापन


खेती के लिए निश्चित हुई थी जमीन 
सुहाना ने मुंबई के अलीबाग के गांव थाल में जमीन का बड़ा टुकड़ा लिया था। यह जमीन सरकार ने खेती करने के लिए निश्चित की थी, जिस पर किसान ही खेती कर सकते हैं। गांव की इस जमीन को सुहाना ने तीन बहनों से लिया था जिनका नाम अंजलि, रेखा और प्रिया हैं। इन तीनों बहनों को यह जमीन अपने माता-पिता से मिली थी।

ये खबर भी पढ़ें: Viral Video: रूमर्ड बॉयफ्रेंड अगस्त्य नंदा के साथ कार में दिखीं सुहाना खान, वीडियो हुआ वायरल  

विज्ञापन

सुहाना खान - फोटो : इंस्टाग्राम
भरी लाखों की स्टैंप ड्यूटी 
सुहाना ने जब यह जमीन खरीदी तो इसके लिए लगभग 77.46 लाख रुपये स्टैंप ड्यूटी भी भरी थी। अब इस मामले की जांच हो रही है। अधिकारियों ने अलीबाग के तहसीलदार से इस मामले को लेकर रिपोर्ट मांगी है। डिप्टी कलेक्टर ने भी इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें