शाहरुख खान की जीरो पर सिख समुदाय ने विरोध जताया
- फोटो : file photo
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की आने वाली फिल्म जीरो इन दिनों चर्चा में है। बीते दिनों रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर और पहला गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है। ट्रेलर रिलीज होते ही शाहरुख की यह फिल्म विवादों में भी आई गई है। जीरो का ट्रेलर शाहरुख खान के जन्मदिन पर रिलीज किया गया। ट्रेलर में गत्र कृपाण वाले दृश्य पर दिल्ली के सिख सुमदाय ने अपनी आपत्ती दर्ज करते हुए शाहरुख खान सहित फिल्म के मेकर्स पर शिकायत दर्ज करवाई है।
इस मामले को लेकर अब जीरो की प्रोड्यूसर कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। शाहरुख खान की कंपनी रेड चिली एंटरटेनमेंट ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि बिना सुनवाई और जांच के उनकी कपंनी या फिर फिल्म पर कोई एक्शन न लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने गत्र कृपाण वाले दृश्य को लेकर कहा है कि फिल्म में किसी भी तरह के विवादित सीन नहीं है।