मन्नत के बाहर लगा सितारों का जमावड़ा
- फोटो : एक्स
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान आज 2 नवंबर को 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। हर साल प्रशंसक अभिनेता की एक झलक पाने के लिए खान के मुंबई स्थित आवास मन्नत के बाहर इकट्ठा होते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। बीती रात से ही मन्नत के बाहर शाहरुख के प्रशंसकों का जमावड़ा लगा हुआ है। लोग बॉलीवुड के बादशाह को देखने और उन्हें जन्मदिन की बधाइयां देने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
मन्नत के बाहर जुटे प्रशंसक
शाहरुख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनके आवास मन्नत को दुल्हन की तरह सजाया गया है। लाइट से अभिनेता का घर जगमगा रहा है। वहीं, मन्नत के बाहर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इसमें शाहरुख के तकरीबन हजारों प्रशंसक उनके घर के बाहर जमावड़ा लगाए नजर आ रहे हैं।