फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैडम तुसाद में अपने स्टैचू जैसा लगता हूं': शाहरुख

Sat, 29 Apr 2017 12:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
शाहरुख खान
विज्ञापन
शाहरुख खान पहले ऐसे भारतीय बन गए हैं जो कैनेडा के वैंकूवर में टेड टॉक्स में शामिल हुए हैं। दुनिया भर में अपनी प्रेरणादायक स्पीच के लिए मशहूर टेड टॉक्स में शाहरुख का बोलना काफी सम्मान की बात है।
विज्ञापन


शाहरुख के स्वागत में टेड टॉक्स की अध्यक्ष जूलिएट ब्लेक ने ट्विटर लिखा था कि वह टेड के स्टेज पर शाहरुख का परिचय कराने के लिए काफी उत्साहित हैं। वैंकूवर में उन्हें देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित थे और वेन्यू के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे।

शाहरुख ने इस दौरान कहा, 'मैं सालों से टेड टॉक्स का फैन रहा हूं। मैं इंडिया में उन लोगों को प्यार देता हूं जो जिन्हें लगता है कि मैं दुनिया का बेस्ट लवर हूं।' शाहरुख ने खुद को एक बूढ़ा होते हुआ मूवी स्टार कहा। उन्होंने कहा, 'मैं जब शीशे में अपनी शक्ल देखता हूं तो मुझे लगता है कि मैं धीरे-धीरे मैडम तुसाद में अपने वैक्स स्टैचू जैसा लगने लगा हूं।' शाहरुख ने इस दौरान अपने फेमस डांस स्टेप लुंगी डांस से सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

  Read: The quest for love and compassion: @iamsrk speaks at #TED2017https://t.co/B2xQV1RUjB #SRKLiveAtTEDTalks pic.twitter.com/nqIHg03Hsj — SRK Universe (@SRKUniverse) April 28, 2017
ये भी पढ़ें- रिलीज होते ही 'बाहुबली 2' ने तोड़ दिए ये पांच रिकॉर्ड, दंगल को भी पछाड़ा
  Wherever you go, never leave your chivalry behind. Be like SRK. 😍 @iamsrk #TED2017 pic.twitter.com/quygfQtbRJ — SRK Universe (@SRKUniverse) April 28, 2017
शाहरुख ने वहां न केवल अपनी रोमांटिक छवि की बात की बल्कि इंटरनेट पर भी काफी बातें कहीं। कहा जा रहा है कि शाहरुख अभी तक टेड टॉक्स के सबसे फनी स्पीकर हैं। वह इस साल भारत में टेलीकास्ट होने वाले टेड टॉक्स हिंदी की भी मेजबानी करेंगे। ये शो साल के अंत तक स्टार प्लस पर 'नई सोच' नाम से आएगा।
  To all the @iamsrk fans ( I'm one now!) here are all the photos I have for you! #TED2017 pic.twitter.com/53sjR1zQ7N — Laura Boykin (@laura_boykin) April 28, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें