चोटिल हाथ के साथ पहुंचे, बोले- 'रिकवर होने में एक-दो महीना लगेगा'
शाहरुख खान चोटिल हाथ के साथ इवेंट में पहुंचे। यहां अपनी चोट को लेकर कहा, 'एक-दो महीना लगेगा मुझे रिकवर होने में। लेकिन, नेशनल अवॉर्ड उठाने के लिए मेरा एक हाथ ही काफी है। एक हाथ से मैं ज्यादातर काम कर लेता हूं। खाना खा लेता हूं, ब्रश भी कर लेता हूं। खुजली होती है तो वो भी कर लेता हूं। मुझे एक हाथ से बस एक ही चीज करने में मुश्किल होती है...आपका प्यार बटोरने में'।
बोले- 'मन्नत का सीसीटीवी तो यूट्यूब पर नहीं डाल रहा'
शाहरुख खान ने आर्यन के शो को लेकर कहा, 'आर्यन ने जब मुझे बताया कि पापा मैं एक शो करने वाला हूं, बॉलीवुड के ऊपर। मुझे लगा कि कहीं ये मन्नत का सीसीटीवी तो यूट्यूब पर नहीं डाल रहा। मैं ईमानदारी से कहूं तो मैं इसे लेकर बहुत खुश हूं। हर स्टार ने बहुत कमाल का काम किया है। बहुत ही धांसू एक्टिंग है सबकी।
बॉबी देओल को लगाया गले
सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में बॉबी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। आज बुधवार को प्रीव्यू इवेंट में भी वे शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मंच पर शाहरुख खान ने उन्हें गले लगाते हुए किस किया। शाहरुख खान ने बॉबी देओल से कहा, 'सोचा नहीं था हम बच्चों के साथ काम करेंगे'।
‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ प्रिव्यू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कब रिलीज होगी आर्यन की सीरीज?
सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का प्रीव्यू वीडियो रिलीज हो चुका है। इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आर्यन खान ने निर्देशन के अलावा इसकी कहानी भी लिखी है। यह 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इसमें राघव जुयाल और लक्ष्य लीड रोल में हैं। इनके अलावा करण जौहर, रणवीर सिंह, सलमान खान का कैमियो है।