फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: AI जेनरेटिड फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' पर रणवीर सिंह ने किया रिएक्ट, नेटिजन बोले- 'मजाक है क्या'?

Wed, 20 Aug 2025 05:45 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ranveer Singh On Film Chiranjeevi Hanuman: पूरी तरह एआई द्वारा निर्मित फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान' की रिलीज डेट का हाल ही में एलान हुआ। मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है। इस पर एक्टर रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
रणवीर सिंह-चिरंजीवी हनुमान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान-द इटरनल' का कल मंगलवार को एलान किया गया। यह फिल्म अगले साल हनुमान जयंती के अवसर पर रिलीज होगी। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी। इस पर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी आपत्ति जता चुके हैं। इसके बाद रणवीर सिंह ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। 

विज्ञापन

रणवीर सिंह ने लिखा, 'वाह'
अपनी तरह की पहली आएआई तकनीक से बनी इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा और विजय सुब्रमण्यम ने किया है। कल मंगलवार को मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए पोस्ट शेयर किया। इस पर रणवीर सिंह ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, 'वाह'। साथ में ताली बजाने वाली इमोजी बनाई। रणवीर सिंह के इस कमेंट पर नेटिजन्स ने कमेंट की झड़ी लगा दी है। अधिकांश यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि वे एआई से बनी फिल्म का सपोर्ट क्यों कर रहे हैं? इस तरह से कलाकारों का अधिकार छीना जा रहा है।

यूजर बोले- 'आप सपोर्ट क्यों कर रहे हो'?
यूजर्स रणवीर से सवाल कर रहे हैं कि आर्टिफिशिय इंटेलीजेंस (एआई) तकनीक के सहारे बनी इस फिल्म का वे सपोर्ट क्यों कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह एआई फिल्म है। एक दिन वे बिना आपके एआई से फिल्म बनाने लगेंगे। आप इस बिना क्रिएटिविटी वाली फिल्म का सपोर्ट क्यों कर रहे हो?' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'उम्मीद है कि आपने यह तारीफ व्यंग्यात्मक तरीके से की है'। एक यूजर ने लिखा, 'आपने सच में तरीफ की है या सिर्फ व्यंग्यात्मक तरीके से विरोध जताया है?'

विज्ञापन

अनुराग कश्यप ने जताई नाराजगी
बता दें कि अनुराग कश्यप ने इस फिल्म का विरोध किया है। वे कलेक्टिव आर्टिस्ट नेटवर्क के फाउंडर-सीईओ और फिल्म के निर्माता विजय सुब्रमण्यम पर आगबबूला हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर विजय को आड़े हाथों लिया। अनुराग ने लिखा कि एक तरफ वो कलाकारों, लेखकों और निर्देशकों का प्रतिनिधित्व करते हैं और दूसरी तरफ एआई से बनी फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। कश्यप के मुताबिक, ये उन रचनाकारों के हितों से सीधा विश्वासघात है, जिनकी मेहनत और प्रतिभा पर ये एजेंसियां टिकी हुई हैं। 

विक्रमादित्य मोटवाने ने किया विरोध
अनुराग कश्यप ने कहा, 'जिस किसी भी अभिनेता या कलाकार में आत्मसम्मान है, उसे इस एजेंसी से सवाल करना चाहिए या इसे छोड़ देना चाहिए।' उन्होंने विजय सुब्रमण्यम पर तंज कसते हुए लिखा कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे लोग रीढ़विहीन हैं और ऐसे लोगों की जगह गटर में है। अनुराग कश्यप के अलावा निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने भी इस प्रोजेक्ट पर तंज कसा। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'तो अब शुरुआत हो गई… जब सबकुछ एआई करेगा तो लेखकों और निर्देशकों की जरूरत किसे है?' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें