शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के पांचवे ट्रेल के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है।
पोस्टर में शाहरुख और अनुष्का मस्त-मौला अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पोस्टर में अनुष्का शर्मा की रिंग भी है जिसे उन्होंने फिल्म में खो दिया है।
And here's the new poster of #JabHarryMetSejal... 4 Aug 2017 release. pic.twitter.com/D0eDOpDe7g
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2017
दर्शक 4 अगस्त को शाहरुख और अनुष्का की मजेदार केमेस्ट्री सिनेमाघरों में देख सकते हैं। शाहरुख अक्षय कुमार की फिल्म से टक्कर लेने वाले थे लेकिन रिलीज से कुछ ही महीने पहले उन्होंने 'जब हैरी मेट सेजल' की रिलीज डेट बदल दी। शाहरुख को अंदाजा है कि इससे उनकी फिल्म को फायदा होगा क्योंकि उन्हें स्वतंत्रा दिवस के अलावा रक्षा-बंधन की भी छुट्टियां मिलेंगी। इसके अलावा यूके, नॉर्थ अमेरिका और मिडिल ईस्ट में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स यश राज को मिले हैं। अब इन जगह यश राज ही फिल्म रिलीज करेगा।
#JabHarryMetSejal will be *theatrically distributed* by Yash Raj Films in UK, North America and Middle East.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 3, 2017