कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। 'जग्गा जासूस' के प्रमोशन में व्यस्त होने के बावजूद कैट जिम में खूब पसीना बहा रही हैं। 'ठग्स' में उन्हें फिट और हॉट जो दिखना है।
कैट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम सेशन की एक तस्वीर शेयर किया है। यशराज रिहर्सल हॉल की इस तस्वीर में कैट ने लिखा, 'अपनी तस्वीर के साथ ही प्रैक्टिस कर रही हूं।'
Working out with your picture on the wall ... not at all narcissistic . 😄 #yrfrehearsalhall
A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on Jul 2, 2017 at 5:23am PDT
'
कैटरीना और रणबीर की 'जग्गा जासूस' 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है।