बदल जाएगा शाहरुख का लुक
शाहरुख ने अपने जन्मदिन के दिन घोषणा की कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' के लिए अपने बाल कटवा चुके हैं। अब उनके लंबे बालों वाला लुक दर्शकों को नजर नहीं आएगा। जबकि शाहरुख के फैंस इस लुक के दीवाने हैं, वह उनके इस लंबे बालों वाले लुक को खूब पसंद करते हैं। कई फैंस तो उनके जैसा हेयरस्टाइल भी रखते हैं, लेकिन अब शाहरुख इस अंदाज में नजर नहीं आएंगे वह अपने बालों को छोटा करा चुके हैं।
नया लुक रखा है सीक्रेट
शाहरुख खान ने अपना लंबे बालों वाला लुक दिखाते हुए कहा कि अब मैंने अपने बाल काट लिए हैं। लेकिन उनका नया लुक कैसा है? यह उन्होंने छिपाकर रखा है। दरअसल, जन्मदिन के इंवेट में वह कैप पहने नजर आए, जिससे उनका नया हेयरस्टाइल फैंस को दिखाई नहीं दिया। हो सकता है कि जल्द ही वह अपने नए लुक में तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करें।
किंग में दिखेगा किंग खान का जलवा
शाहरुख को बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है। जल्द ही वह फिल्म 'किंग' की शूटिंग करेंगे। ऐसा कहा जा रहा है कि वह इस फिल्म में एक किलर की भूमिका में होंगे। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन भी नजर आ सकते हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म में सुहाना खान भी हो सकती हैं। फिल्म में सुहाना को शाहरुख के साथ देखना दर्शकों के लिए अलग ही अनुभव होगा।