फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger 3: सलमान-शाहरुख के लिए इस बार बेहद खास होगी दिवाली, जानें पठान-टाइगर के जश्न की कैसी चल रहीं तैयारियां

Thu, 13 Jul 2023 12:36 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिवाली 2023 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए खास होने वाली है, क्योंकि नवंबर में सलमान खान 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्मों का क्रेज इन दिनों दर्शकों के बीच खूब देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां, शाहरुख की आने वाली फिल्म 'जवान' ने दर्शकों के बीच उत्साह पैदा किया है, वहीं दूसरी ओर सलमान की आगामी फिल्म 'टाइगर 3' का क्रेज भी अभी से दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है। ऐसे में फैंस के लिए यह एक ट्रीट से कम नहीं होता, जब उन्हें दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखने का मौका मिल जाता है। 'पठान' में दोनों साथ नजर आए थे। वहीं, अब लगता है कि दोनों एक बार फिर फैंस के बीच साथ में धमाल मचाने को तैयार हैं।
विज्ञापन

शाहरुख खान-सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली 2023 बॉलीवुड प्रेमियों के लिए खास होने वाली है, क्योंकि नवंबर में सलमान खान 'टाइगर 3' लेकर आ रहे हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान का विशेष कैमियो होगा, जो इसे फिल्म प्रेमियों के लिए और अधिक दिलचस्प बना देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों सुपरस्टार संभवत यशराज फिल्म्स के जरिए आयोजित मेगा दिवाली समारोह में भाग लेंगे। कहा जा रहा है कि यह निश्चित है कि शाहरुख खान सलमान खान अभिनीत 'टाइगर 3' में हैं । दोनों सुपरस्टार 'पठान' में एक साथ आए और यह सिनेमाघरों में एक जश्न था, जो अब दिवाली पर भी होगा।

Celebs: शादी के वर्षों बाद माता-पिता बने ये सितारे, लिस्ट में हैं साउथ से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक के नाम

शाहरुख खान, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार ये दोनों दिवाली पर सिनेमाघरों में आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि भारत के सबसे बड़े त्योहार को देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स के साथ मनाने का प्लान बनाया जा रहा है। सही समय आने पर विवरण का खुलासा किया जाएगा, क्योंकि YRF हमेशा की तरह इस बारे में चुप्पी साधे रखेगा।

Suchitra Krishnamoorthi: कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं सुचित्रा, निर्देशक की मांग सुन रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन

शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
'टाइगर 3' से पहले सलमान और शाहरुख सिद्धार्थ आनंद की ब्लॉकबस्टर 'पठान' में साथ नजर आए थे। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'पठान' के जरिए चार साल के अंतराल के बाद शाहरुख ने सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की। वहीं, टाइगर फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग 'टाइगर 3' है। इस फिल्म को मनीष शर्मा के जरिए निर्देशित किया जा रहा है। यह फिल्म इस दिवाली हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी। फिल्म में इमरान हाशमी और कटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Saira Banu: सायरा बानो ने फिर यादों का पिटारा खोल साझा की तस्वीर, बताया- साधारण लड़की से कैसी बनीं ग्लैमर गर्ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें