फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं चला 'जब हैरी मेट सेजल' का जादू, फिल्म देखने के लिए शाहरुख ने किया ट्वीट

Tue, 08 Aug 2017 01:29 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
जब हैरी मेट सेजल
विज्ञापन
इस हफ्ते रिलीज हुई शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई। इतने बड़े स्टार की मौजूदगी के बावजूद भी फिल्म ने उतनी कमाई नहीं की जितनी उम्मीद थी।
विज्ञापन


सोमवार को राखी के दिन छुट्‌टी के बावजूद 'जब हैरी मेट सेजल' दर्शक नहीं जुटा सकी और सिर्फ 7.15 करोड़ ही अपने नाम कर पाई। इसके साथ ही फिल्म का अब तक का कलेक्शन 52.90 करोड़ है।

फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो ये केवल 15.25 करोड़ रहा। दूसरे दिन फिल्म शनिवार की छुट्टी होने का भी सही तरीके से फायदा नहीं उठा पाई और केवल 15 करोड़ अपने नाम किए। वहीं बात करें फिल्म के तीसरे दिन की तो फिल्म ने महज फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15.50 करोड़ की कमाई अपने नाम की।
विज्ञापन


इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी जब हैरी मेट सेजल 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है।
  #JabHarryMetSejal Fri 15.25 cr, Sat 15 cr, Sun 15.50 cr, Mon 7.15 cr [Raksha Bandhan]. Total: ₹ 52.90 cr. India biz... #JHMS — taran adarsh (@taran_adarsh) August 8, 2017
  कलेक्शन का आलम कुछ ऐसा रहा कि शाहरुख खान को अपने टि्वटर अकाउंट पर फॉलोअर्स को ट्वीट कर फिल्म देखने के लिए कहना पड़ गया।
  Enjoy #JHMS with your siblings today... Happy #RakshaBandhanhttps://t.co/siaDyudp4L pic.twitter.com/Sz8zTZ5Yau — Shah Rukh Khan (@iamsrk) August 7, 2017
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें