इसी बीच अब शफक नाज ने अपनी बड़ी बहन फलक और अविनाश की बढ़ती नजदीकियों पर चुप्पी तोड़ी है । मीडिया से बातचीत में जब शफक से पूछा कि फलक और अविनाश के बीच जो हो रहा है, वह प्यार है? तो इस पर उन्होंने साफ मना कर दिया। उन्होंने अपने जवाब में 'नहीं' कहा।
शफक आगे कहा, 'मैं सच में ऐसा नहीं सोचती। वह अविनाश सचदेव को एक दोस्त के रूप में मानती हैं। दोनों के बीच एक अच्छा बॉन्ड है , और फलक जब उनके साथ होती हैं, तो उन्हें अधिक रिलैक्स महसूस करती हैं। जब वह अविनाश के साथ होती हैं तो वह वैसी ही दिखती हैं, जैसी वह असल में हैं। जहां तक मैं अपनी बहन को जानती हूं, मुझे नहीं लगता कि वह इस बारे में कुछ करेंगी। बाकी सब उन पर ही निर्भर है।'