फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजी, अब डॉक्टर शबाना कहिए

Tue, 11 Jun 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी को एक बार फिर डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है। इस बार उन्हें सिमोन फ्रेसर यूनिवर्सिटी ने यह उपाधि दी है।
विज्ञापन


बता दें कि यह शबाना को मिली चौथी डॉक्टरेट उपाधि है। इससे पहले उन्हें एक ब्रिटिश यूनिवर्सिटी यह सम्मान दे चुकी है।

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और जाधवपुर यूनिवर्सिटी ने भी उन्हें डॉक्टरेट की उपाधि से विभूषित किया है।

इस बारे में शबाना का कहना है कि किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत सम्मान की बात है।

अगर शैक्षणिक संस्थाओं के मन में कलाकारों के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है, तो इसका व्यापक सकारात्मक असर होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें