फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान के लिए कविता पढ़ी तेंदुलकर ने

Tue, 11 Jun 2013 12:24 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। लेकिन वे अब तक किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने हैं और न ही वे किसी फिल्मी आयोजन में खुद कोई भूमिका निभाते नजर आते हैं।
विज्ञापन


लेकिन बात जब सोशल कॉज की आती है तो वे हमेशा तत्पर रहते हैं। सचिन जल्द ही परिवार के साथ छुट्टियों पर जा रहे हैं।

लेकिन छुट्टियों पर जाने से पहले उन्होंने फरहान अख्तर की पहल 'मर्द ग्रुप' के लिए मराठी में एक कविता का पाठ क़िया है।

फरहान ने खुद सचिन से आग्रह किया था और सचिन ने भी उन्हें पूरा सहयोग किया।

फरहान ने कहा कि उन्होंने जब सचिन को मर्द का उद्देश्य बताया तो वह तुरंत तैयार हो गये। सचिन की पढ़ी कविता का लोगों पर खास असर होगा।

सचिन ने इस बारे में कहा कि मर्द गुप्र महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए काम कर रहा है।

इसलिए मेरे लिए बेहद खास है और मेरी पूरी जिंदगी मेरी पत्नी अंजलि की वजह से बदली। इसलिए मैं महिलाओं का पूरा सम्मान करता हूं और यही वजह है कि मैं इस पहल का हिस्सा बना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें