यूजर्स ने किया कमेंट
शबाना की इस पोस्ट पर अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने भी कमेंट किया। उन्होंने लिखा, 'खूबसूरत तस्वीर'। वहीं यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'शर्म औरत का ही नहीं, मर्द का भी गहना है।' एक अन्य यूजर ने विक्की के नीचे बैठने पर लिखा, 'यह भारत की परंपरा है।' वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'एक दिग्गज दूसरे दिग्गज को शर्म से लाल कर रहा है।'
शबाना ने किया माता -पिता को याद
इस तस्वीर के अलावा बुधवार को शबाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया। इसमें उन्होंने अपनी माता-पिता की यादें ताजा कीं। वीडियो में शबाना ने पिता कैफी आजमी के गाने 'एक लम्हा' लिखने के पीछे की प्रेरणा का भी जिक्र किया।
उन्होंने बताया, 'मुझे याद है कि मेरी मां सुबह कॉटन की साड़ी पहनकर गार्डन में परिजाद के फूल लेने जाती थी। उन फूलों को लेकर वो चाय पीते हुए मेरे पिता के पास बैठ जाती थी। वहीं से मेरे पिता को गाना 'एक लम्हा' लिखने की प्रेरणा मिली।'