फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लैला-मजनू' संग ड्राइव पर निकले शाहिद, अविनाश ने साझा किया तृप्ति डिमरी के साथ अनदेखा वीडियो; फैंस को दिए जवाब

Fri, 31 Oct 2025 12:55 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Avinash Tiwari Share Unseen Video With Triptii And Shahid: अविनाश तिवारी ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए। सवालों का जवाब देते वक्त उन्होंने शाहिद और तृप्ति संग वीडियो शेयर किया। इसका कनेक्शन क्या उनकी अगली फिल्म से है? जानिए। 

विज्ञापन
शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी - फोटो : इंस्टाग्राम@AvinashTiwary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘लैला मजनू’ फेम एक्टर अविनाश तिवारी ने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए खूब गपशप की। इस दौरान फैंस ने कई सवाल किए, जिनका जवाब भी अविनाश ने दिया। इस दौरान उन्होंने शाहिद और तृप्ति के साथ एक वीडियो भी शेयर किया। यह वीडियो एक्टर ने एक फैन के जवाब में शेयर किया था। 

विज्ञापन


फैंस ने पूछा तृप्ति से जुड़ा सवाल 
एक फैन ने अविनाश से इंस्टाग्राम पर पूछा कि क्या वह ‘लैला मजनू’ की अपनी पुरानी को-स्टार के साथ फिर से फिल्म कर रहे हैं। इस पर अविनाश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें शाहिद कपूर कार चला रहे हैं और तृप्ति और अविनाश आराम से बैठे गाना सुन रहे हैं। इस वीडियो के जरिए अविनाश ने तृप्ति और शाहिद के साथ अपने अगले प्रोजेक्ट का हिंट दे दिया है। दरअसल, वह शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का हिस्सा हैं। 
 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: Tripti Dimri: ‘स्पिरिट’ में प्रोफेशनलिज्म को लेकर हुआ था विवाद, अब दीपिका को लेकर तृप्ति ने दिया ऐसा रिएक्शन

फैंस ने शादी के प्लान पूछ लिए   
एक फैन ने पूछा, 'शादी कब करोगे?' इस पर अविनाश का जवाब था, 'यह सवाल घरवालों से काफी पूछा गया है। जिस दिन मैं किसी लड़की को यह समझा पाया कि एक जिम्मेदार इंसान हूं। उसका ख्याल रखूंगा तो शायद कोई लड़की मुझसे शादी कर ले।' इन सवालों के अलावा कई यूजर्स ने एक्टर को अपने शहर आने का सुझाव दिया, जिसके जवाब में अविनाश ने हामी भरी। 

इस फिल्म प्रोजेक्ट में भी दिखेंगे अविनाश
अविनाश 'ओ रोमियो' के अलावा ''गिन्नी वेड्स सनी 2' का भी हिस्सा हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में वह मेधा शंकर के अपोजिट नजर आएंगे। इस फिल्म से जुड़ी जानकारी भी अविनाश ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। 
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें