फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अब कोई मुझे सीरियस एक्टर नहीं समझेगा’, अपना ही वीडियो देख परेशान हुईं शबाना आजमी, दंग रह गए फैंस

Sat, 01 Nov 2025 05:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shabana Azmi Share Dance Video: शबाना आजमी की पहचान हिंदी सिनेमा में एक गंभीर किरदार निभाने वाली अदाकारा की रही है। असल जिंदगी में भी वह अपनी बेबाकी, मुखर बातों के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में इस दिग्गज ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें इनकी सीरियस इमेज नहीं बल्कि हटकर अंदाज नजर आया। 

विज्ञापन
शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शबाना आजमी इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं। वह घर में होने वाली पार्टीं, फंक्शन या खास मौकों की तस्वीरें, वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में उन्होंने साल 2018 का एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें वह अलग ही अंदाज में नजर आईं। फैंस, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनका यह अंदाज देखकर हैरान हुए। 

विज्ञापन


 

डांस करते हुए शबाना आजमी - फोटो : इंस्टाग्राम@azmishabana18

शबाना ने क्यों कहा कि सीरियस एक्टर की इमेज खत्म हो गई 
एक वीडियो शबाना ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया। इसमें वह ‘आजा आजा तू है प्यार मेरा’ गाने पर डांस कर रही हैं। हाथ में फूलदान उठाए, वह डांस कर रही हैं। आसपास कई करीबी मौजूद हैं, जो उनका साथ दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके शबाना को लगता है कि अब कोई उनको सीरियस एक्टर नहीं समझेगा। इस वीडियो के साथ शबाना आजमी ने कैप्शन लिखा, ‘ये वीडियो मेरे फोन पर अचानक आ गया। ये साल 2018 के मेरे जन्मदिन की याद दिलाता है। एक सीरियस एक्ट्रेस के तौर पर मेरी रेपुटेशन खत्म हो गई।’ आगे उन्होंने हंसने वाला इमोजी बनाया है। 


सेलेब्स और फैंस ने दिए रिएक्शन
शबाना आजमी की डांस परफॉर्म देखकर फेैंस के अलावा कई एक्ट्रेसेस ने भी रिएक्शन दिए हैं। उर्मिला मातोंडकर ने शबाना को डांसिंग दीवा लिखा। अदिति राव हैदरी ने हार्ट इमाेजी शेयर किया। फैंन ने भी शबाना आजमी के डांस, उनके चुलबुले अंदाज को पसंद किया और खूब प्यार दिया। 

विज्ञापन

ये खबर भी पढ़ें: 'मेरे दो अनमोल रतन', शबाना आजमी ने फरहान अख्तर के साथ शेयर की अनदेखी सेल्फी, जानें कौन है यह दूसरा शख्स

शबाना आजमी का करियर फ्रंट
साल 2023 में शबाना आजमी फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' और 'घुमर' जैसी फिल्मों में दिखीं। इस साल वह फिल्म 'लाहैर 1947' में नजर आएंगी। 75 की हो चुकीं शबाना अब भी फिल्मों में अलग-अलग तरह के किरदार निभा रही हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें